पडरौना। क्षेत्र के देवरिया पांडेय निवासी दर्शिका पांडेय को रविवार को लखनऊ के डाॅ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
उन्हें यह सम्मान सीएम योगी आदित्यनाथ, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने संयुक्त रूप से दिया।