फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्यामप्रभु के गीतों पर झूमे, झांकियों ने मोहा सबका मन

Tue, 04 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
श्याम महोत्सव में नारद लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। श्रीश्याम सेवा समिति तमकुहीरोड श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित दो दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव का रविवार की रात महाआरती के साथ समापन हो गया। महोत्सव में भक्ति गीतों व झांकियों की प्रस्तुति देख कर श्रद्धालु झूमते रहे। श्रीकृष्ण सुदामा और नारद लीला की झांकी को लोगों ने खूब सराहा। अंत में महाप्रसाद के वितरण के साथ आयोजन का समापन हो गया।
विज्ञापन

श्रीश्याम महोत्सव में कोलकाता से आए निहाल ठकरान, कानपुर से आईं बेटू आल्या शर्मा सिस्टर्स, गोरखपुर से आये कुमार सुजीत और कोलकाता से आए भाष्कर नृत्य नाटिका ग्रुप के कलाकारों ने देर रात तक भक्ति गीतों व झांकियों की प्रस्तुति से लोगों झूमने के लिए विवश कर दिया।
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण सुदामा, नारद लीला व राधा कृष्ण के मंचन को लोगों ने खूब सराहा।
बाबा के दिव्य दरबार में विधायक डा. असीम कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, विजय तुलास्यान सहित आयोजन समिति के लोगों ने अखंड ज्योति में भाग लेकर बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में महाप्रसाद के वितरण के साथ श्रीश्याम महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें