फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार पर धार्मिक व जातीय भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। जुलूस की शक्ल में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अजपा के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। पूरे देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों पर ज्यादती हो गई है। पार्टी के राज्य विधिक सलाहकार सज्जन गुप्ता, प्रदेश सचिव अहमद अली राइनी आदि ने संबोधित कर रविवार को सिंगापट्टी निवासी चंद्रिका मुसहर की बांसी नदी की सफाई करते समय डूबने से हुई मौत की जांच कराने और उनके परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक मदद व एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग समेत अन्य मांगों से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें