फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सेल की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी एक युवक को गोरखपुर साइबर सेल की टीम ने रविवार को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि युवक ने गुजरात निवासी एक युवती से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चैटिंग की थी।
युवती की शिकायत पर साइबर सेल की टीम युवक को हिरासत मे लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। साइबर सेल गोरखपुर की टीम ने युवक के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। यह युवक कुछ दिनों से युवती के साथ सोशल मीडिया पर चैटिंग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बातचीत बंद कर दी तो उसे आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। युवती ने चैट को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करके युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह का कहना है कि साइबर सेल गोरखपुर की टीम माधोपुर बुजुर्ग निवासी युवक को हिरासत में लेकर साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें