फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारनाथ अध्यक्ष व अनिल महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
ओंकारनाथ अध्यक्ष व अनिल महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

कसया। नगर स्थित सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ। इसमें ओंकारनाथ पांडेय अध्यक्ष व अनिल कुमार त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित हुए। अपने निर्धारित समय पर मतदान आरंभ हुआ। कुल 305 मतों में से 296 मत पड़े। एक मत अवैध घोषित किया गया।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन आलोक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला ओंकारनाथ पांडेय व शेषनाथ द्विवेदी के बीच हुुआ। इसमें ओंकारनाथ पांडेय पांच मतों के अंतर से विजयी हुए। महामंत्री के लिए अनिल कुुमार त्रिपाठी व संजय कुमार के बीच मुकाबला हुआ। अनिल ने 44 मतों से विजय हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ जायसवाल विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों पर महेंद्र कुमार व भुवनेश्वरी पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गौतम, संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर अजय कुमार राय, सतेंद्र कुमार द्विवेदी, गिरीशचंद्र राय व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर ज्ञान प्रकाश तिवारी, उपेंद्र पति त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार सिंह, मत्स्य राज त्रिपाठी, अमरेंद्र प्रताप राव व ज्ञान प्रकाश द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनय कुमार सिंह, अभिनव राव, सोहरबाब अली, संजय राय, सौरभ कुमार व आशुतोष द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। चुनाव समिति में बार के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, महामंत्री आनंद राय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, दीनदयाल मल्ल व एमए हाशमी ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें