फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवरही चीनी मिल में पेराई शुरू

Wed, 26 Nov 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पेराई सत्र का शुभारंभ करते अधिकारी व किसान।स्रोत-स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर्ष 2025-2026 का पेराई सत्र शुरू किया गया। पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल ने 131 दिन चलकर 71.70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर बंद हुई थी।
विज्ञापन

चीनी मिल के अधिशासी निदेशक संजय कुमार श्रीवास्तव, गन्ना महाप्रबंधक डाॅ. रामवीर सिंह, उप गन्ना महाप्रबंधक पीएन शाही, केन यूनियन के चेयरमैन धीरेंद्र उर्फ राजू राय, गन्ना सचिव हरीशचंद्र चौधरी और अन्य गन्ना अधिकारियों ने डोंगा, कंप्युटराईज्ड कांटा व कारखाने की विधि विधान से पूजन किया।
इसके बाद फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा व तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने मिल के डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू कराया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें