कप्तानगंज में ओवरब्रिज पर कराया जा रहा काम। संवाद
कप्तानगंज। कस्बा के रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब थर्मो प्लास्टिक मार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद परीक्षण कर ओवरब्रिज से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। पडरौना-कप्तानगंज एनएच-730 मार्ग पर कप्तानगंज के रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य एक सप्ताह पहले ही पूरा हो गया था। निर्माण कार्य कर रही कम्पनी ने एनएच गोरखपुर को पत्र भेज कर टेस्टिंग करने के लिए कहा था। मंगलवार को ओवरब्रिज पर थर्मो प्लास्टिक मार्किंग कार्य भी शुरू कर दिया गया। सबकुछ ठीक रहा तो, इस माह के अंत तक ओवरब्रिज से लोगों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। कस्बा के गोलू मिश्रा, डाॅ. उपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, दिवाकर पांडेय, मिथिलेश मिश्रा, माधव सिंह, विनोद गोविंद राव, गौरीशंकर वर्मा, मुलायम खरवार, रामप्रीत गुप्ता आदि लोगों ने कहा कि ओवरब्रिज से आवागमन चालू होने से कस्बा में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। इससे लोगों का आवागमन में सहूलियत होने के साथ व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इस संबंध में एनएच गोरखपुर के अवर अभियंता अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ओवरब्रिज के टेस्टिंग को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस माह के अंत तक आवागमन चालू कर दिया।