फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांधी चौक, देवरिया मार्ग, सपहा और गोला बाजार में दिनभर रही चहल-पहल
विज्ञापन


कसया। छठ महापर्व को लेकर शनिवार को कसया नगर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। गांधी चौक, देवरिया मार्ग, सपहा मार्ग और गोला बाजार में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजन सामग्री, फल, फलाहार और पर्व में इस्तेमाल होने वाले अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की।
बाजारों में फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी सामान खरीदते नजर आए। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारों की भीड़ बढ़ने से नगर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई लोग भीड़ के बीच पैदल रास्ता बनाकर आगे बढ़ते दिखे। नगर में भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के बावजूद बाजारों में भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ। दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
छठ महापर्व को लेकर पूरे दिन बाजारों में रौनक बनी रही। खरीदारी के बाद लोग जरूरी सामान लेकर घर लौटते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें