फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से जगमगाएंगे बाढ़ प्रभावित गांवों के चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जगमगाएंगे बाढ़ प्रभावित गांवों के चौराहे
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने सोलर लाइट भरे वाहन को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी के उस पार बसी खड्डा ब्लॉक की 25 हजार आबादी को एक साल से बिजली नहीं मिल रही है। इसकी जानकारी होने पर सांसद ने 20 सोलर लाइट उपलब्ध कराया है। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर सोलर लाइट लदे वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

खड्डा ब्लॉक के गंडक नदी के उस पार बसे मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर आदि गांवों के अनेक पोल पिछले साल बाढ़ में बह गए थे, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति एक वर्ष से बंद है। बाढ़ प्रभावित गांवों की आबादी करीब 25 हजार है, जहां बिजली नहीं होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उन लोगों की परेशानी को कम करने के लिए सांसद विजय कुमार दुबे ने हर गांव के प्रमुख चौराहों पर सोलर लाइट लगाने का निर्णय लिया था। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख खड्डा शशांक दुबे ने 20 सोलर लाइट लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें