फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

Fri, 20 Apr 2018 11:36 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
दुघटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला-कसया मार्ग पर टेकुआटार डीह टोला के पास शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे रामकोला थाना क्षेत्र के गांव सिधावे निवासी सिद्धार्थ सिंह अपने रिश्तेदार सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम सिकटा बड़गांव थाना कुबेरस्थान के साथ बाजार करने टेकुआटार आए थे। इस बीच रामकोला की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सवार सिद्धार्थ और सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला भेजा गया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में सत्यपाल सिंह (18) की मौत हो गई। वही सिद्घार्थ का गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी रामकोला डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि दो घायल युवक आए थे, उनकी हालत नाजुक थी। दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें