फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब ः महिलाओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2016 11:38 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा हर्दो टोला बेलवां के लोगों ने मंगलवार की सुबह फिर 90 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। महिलाओं ने पकड़ी गई शराब को सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में तीन ईंट-भट्ठा मालिकों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सेमरा हर्दो टोला बेलवां के लोग पिछले दो सप्ताह से क्षेत्र में बन व बिक रही कच्ची शराब और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ  अभियान चला रहे हैं। मंगलवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई कि साइकिल सवार एक व्यक्ति ईंट-भट्ठे से कच्ची शराब लेकर जा रहा है। लोगों ने इसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तस्कर शराब छोड़कर भाग निकला। मौके पर मौजूद महिलाओं ने यहां पकड़ी गई शराब को सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

महिलाएं क्षेत्र में बनने वाली कच्ची शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग कर रही थीं। 
लोगों ने मामले की सूचना एसपी तथा कुबेरस्थान पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद ही स्वाट टीम प्रभारी सौदागर राय और कुबेरस्थान एसओ प्रहलाद पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पकड़े गए शराब को कब्जे में ले लिया तथा लोगों से तहरीर लेकर शराब तस्करी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बीते रविवार को भी इसी गांव के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा करके 102 लीटर कच्ची शराब बरामद की थी। 
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ ने बताया कि लोगों की तहरीर पर शराब लेकर जा रहे व्यक्ति तथा तीन भट्ठा मालिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें