फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं सांसद का पीआरओ बन 3.99 लाख वसूले

Mon, 07 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर स्वीट्स हाउस खोलने के लिए ठेका दिलाने का वादा कर 3.99 लाख रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने स्वयं को बदायूं के सांसद का पीआरओ बताकर कारनामे को अंजाम दिया।
विज्ञापन


काम न होने व रुपये वापस न किए जाने पर रविवार को एसपी के आदेश पर पीड़ित ने जगतपुर थाने में केस दर्ज कराया है। लालगंज के चिमनामऊ मजरे दतौली गांव निवासी दिनेश यादव के अनुसार जगतपुर थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह ने परिवहन निगम की ओर से स्वीट्स हाउस खोलवाने का लाइसेंस दिलाने का वादा कर उससे 25 दिसंबर 2013 को 3.99 लाख रुपये लिए थे।

आरोपी अरविंद ने स्वयं को बदायूं के सांसद का पीआरओ बताया था। काफी प्रयास के बाद भी लाइसेंस न मिलने पर पीड़ित ने रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी ने टाल-मटोल करता रहा।
विज्ञापन


पीड़ित द्वारा काफी दबाव बनाने पर एक लाख 49 हजार रुपये ही वापस किए। इस पर उसने एसपी का दरवाजा खटखटाया। मामले में एसपी हरिनारायण ने जगतपुर पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए।

पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें