फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में चोरी

Sat, 25 Jun 2016 11:08 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। नगर के मेन रोड स्थित कमला कटरा की एक किराना की दुकान में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चौकीदार की सूचना पर देर रात दुकान में पहुंचे दुकानदार ने दरवाजा खोला तो सामान बिखरे पड़े थे। दुकानदार ने करीब एक लाख रुपये के सामान और पांच हजार रुपये नकद चोरी का आरोप लगाते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पडरौना के जटहां रोड गरुण नगर मुहल्ले के निवासी परमेश्वर जायसवाल ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रोज की भांति वह अपनी कराना की दुकान रात में बंद करके घर चले गए थे। रात में मेन रोड पर पहरा करने वाले चौकीदार ने एक बजे उनके घर पहुंचकर चोरी की सूचना दी। चौकीदार के साथ वह दुकान पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो सामान बिखरे हुए थे। कई सामान दुकान के बाहर भी पड़े थे। उन्होंने बताया कि गल्ला खुला हुआ था, जिसमें पांच हजार रुपये नकद थे। चोरों ने इन नकदी रुपये के साथ ही करीब एक लाख रुपये का सामान भी चुरा लिया था।

इसकी जानकारी होने पर शनिवार को कोतवाली पुलिस भी डॉग स्क्वायड पहुंची और छानबीन की। मौके पर काफी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।
इस संबंध में पडरौना के कोतवाल श्रीकांत राय का कहना था कि दो व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता पर उठाए सवाल
पडरौना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने किराना व्यवसायी परमेश्वर जायसवाल की दुकान में हुई चोरी की निंदा की। घटनास्थल पर एकत्र व्यापारियों का कहना था कि रात में चोरों ने नकदी और सामान चुरा लिया। इसी तरह व्यापारियों की दुकानों के बाहर लगे कई सीसीटीवी कैमरे भी चोरी हो गए हैं, लेकिन पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालबाबू गुप्ता, जगदंबा अग्रवाल, विनय जायसवाल, सतीश जिंदल, ओमप्रकाश वर्मा, उमेश जायसवाल, अजय जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, मनोज मोदनवाल, सिराज अहमद, परमेश्वर जायसवाल, रवि रौनियार, मुरानी मद्धेशिया, सचिन कुमार चौरसिया सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें