फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवती की जान गई

Fri, 18 Mar 2016 10:56 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
कसया। थानाक्षेत्र के पकवाइनार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक पर बीच में बैठी युवती की मौत हो गई। करंट की चपेट में आई युवती को इलाज कराने ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


कसया थानाक्षेत्र के ग्राम भैसहा टोला पकड़ीहवा निवासी कन्हैया सिंह की 18 वर्षीया बेटी इंदु शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बिजली की करंट की चपेट में आकर झुलस गई। इलाज कराने के लिए शत्रुघ्न और प्रमोद बाइक से कसया ले जा रहे थे, उसी दौरान पकवाइनार के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इससे दो बाइक पर सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी कसया ले जा रहा था। इस बीच रास्ते में ही इंदु की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न और प्रमोद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे बाइक पर सवार अज्ञात चालक की स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें