फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही कर दी पति की हत्या।

Sun, 05 Nov 2017 11:57 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हत्या कांड का खुलासा करते एएसपी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। शंखापार माफी गांव में ससुराल आए श्रवण पुत्र रामगति पटेल निवासी भरपुरवा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर की हत्या कर हत्यारों ने 27 अक्टूबर को शव परसिया गांव के एक खेत में फेंक दिया था। इस घटना का खुलासा करते हुए रविवार को एएसपी हरिगोविंद ने बताया कि शव मिलने के बाद से ही शक की सुई मृतक की पत्नी की तरफ घूम रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ व जानकारी से ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पहले श्रवण हाटा कोतवाली के ग्राम बढ़या टोला लोरहिया में जमीन बेचा था, जिसकी पूरी रकम उसकी पत्नी रख ली थी। पति बार-बार रुपये की मांग कर रहा था। न मिलने पर बार-बार पत्नी को पीटता था। श्रवण पेशे से ड्राइवर था तथा उसे शराब पीने की लत थी। कई जगह कर्ज ले रखा था। उसकी पत्नी को डर था कि जमीन की बिक्री के दो लाख रुपये कहीं खत्म न कर दे। उसके इस कृत्य से उसकी पत्नी बहुत खिन्न रहती थी। षडयंत्र रचकर अपने सहयोगियों संजय (बहनका पति),मलखा उर्फ राम सिंह (भाईका साला) तथा धर्मेंद्र (ननदका लड़का) के साथ मिलकर अपने पति की हत्याकर दी।

हत्यारोपी राम सिंह पिपरा बसंत थाना पिपराइच जिला गोरखपुर, संजय महमदा थाना श्यामदेउरवा जिला महराजगंज, धर्मेंद्र कुंवर पैकौली लाला टोला पिजवहिया कोतवाली हाटा और मृतक की पत्नी सलहंती देवी भरपुरवा (महुअवा)थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर में रहती है। इन्हें पुलिस ने रविवार को सुबह सुकरौली से आगे जोलहनिया चौराहा से गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा पहले ही दर्ज कर रखा था।
विज्ञापन



हाटा कोतवाली क्षेत्र के शंखापार माफी गांव में 27 अक्टूबर को ससुराल आए व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया।

हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजाराम यादव, एसआई विद्या प्रसाद यादव, एचसीपी रामनयन यादव,हेड कांस्टेबल जयंत्री प्रसाद, आरक्षी अंकुर चौधरी और कांस्टेबल सूरज गिरि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें