फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से हाथापाई, 15 लोगों पर केस

Wed, 04 May 2016 11:13 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
तमकुहीराज। मंगलवार की शाम तरयासुजान थानाक्षेत्र के टड़वा गांव निवासी और केन यूनियन सेवरही के पूर्व चेयरमैन के घर जाकर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां तैनात एक सिपाही के साथ हाथापाई की। सिपाही की सूचना देन पर टोल प्लाजा पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


इस मामले में तरयासुजान थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। मंगलवार की शाम टोल टैक्स बैरियर सलेमगढ़ पर टोल कर्मियों की ओर से पूर्व विधायक सेवरही नंदकिशोर मिश्र से दुर्व्यवहार के मामले में चले धरना प्रदर्शन के समाप्त हो जाने के बाद तरयासुजान पुलिस पर पूर्व चेयरमैन केन यूनियन सेवरही रामचंदर ठकुराई के घर जाकर अभद्रता करने का आरोप लगाया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि स्थानीय पुलिस के इस बर्ताव के विरोध में बुधवार की सुबह टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के कुछ लोग वहां धरना देने की रणनीति बना रहे थे। इसी बीच कुछ लोग टोल टैक्स बैरियर पर पहुंचकर वहां तैनात सिपाही अरविंद राय से हाथापाई की और भाग गए। सिपाही ने घटना की सूचना एसओ तरयासुजान को देकर पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


उसके बाद पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अवध ठकुराई, कुंवर शाही, जितेंद्र ठकुराई, उमेश शाही और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ तरयासुजान संजय राय का कहना है कि कुछ लोग टोल प्लाजा से बिना रसीद कटाए ट्रकों को निकलवा रहे थे। सिपाही के इस बारे में पूछने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर धड़पकड़ की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें