फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के विरोध में बाजार बंद कराया

Fri, 01 Apr 2016 11:52 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बाजार बंद कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र में बच्ची के साथ दुराचार की घटना से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर केवल औपचारिकता निभाने का आरोप लगाते हुए तमकुहीराज में बाजार बंद किया और पुलिस विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। हियुवा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इस मामले में पुलिस ने रेप का केस दर्ज करने की बजाय हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। कार्यकर्ताआें ने डीएम और एसपी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम अपने दरवाजे पर खेल रही बच्ची को गांव का ही एक युवक बहला फु सलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। सूचना के बाद मुकामी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला पुलिस के संरक्षण में जिला अस्पताल भेज दिया। उसके बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं हियुवा कार्यकर्ताओं ने मुकामी पुलिस पर मामले में केवल औपचारिकता निभाने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं ने आरोपी के रेप का केस दर्ज करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा मुहैया कराने सहित विभिन्न मांगाें को लेकर तमकुहीराज की दुकानें बंद कराईं। उसके बाद पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए। हालांकि दुकानें बंद कराते समय कार्यकर्ताओं की कुछ दुकानदारों के साथ नोकझाेंक भी हुई। बाद में एनएच चौराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सभा की। वहां पहुंचे तहसीलदार तमकुहीराज रामसुधार को कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रभारी अजय गेविंद राव शिशु, तहसील प्रभारी अवधेश आर्य,  तहसील अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मुकुल पांडेय, लाल बिहारी पटेल, आदित्य कुमार पाठक, श्रवण कुमार चौहान, राजकुमार चौहान, विद्यासागर गुप्ता, महंथ गिरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र यादव, कृष्णा पटेल, अनिल व्यास, अनिल रावत, संदीप गुप्ता, आनंद प्रजापति, गिरिशचंद्र जायसवाल सहित काफ ी संख्या में हियुवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें