फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में होमगार्ड ने मचाया उत्पात

Wed, 29 Jun 2016 11:24 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने पर तैनात एक होमगार्ड ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। इस राह चलते लोगों को उसने को अपशब्द तो कहे ही साथ ही एक शख्स से उलझकर उसने हाथापाई भी की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। मेडिकल जांच कराने होमगार्ड के शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने पर तैनात मुरलीधर ओझा नाम का एक होमगार्ड बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ही शराब के नशे में राहगीरों को अपशब्द कहने लगा। नशे की हालत में ही होमगार्ड एक क्लीनिक पर पहुंच गया और वहां भी कई लोगों से बदसलूकी की। इसी बीच किसी ने होमगार्ड के करतूत की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों को होमगार्ड को काबू में करने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिसवाले होमगार्ड को किसी तरह थाने ले आये। थाने की रिपोर्ट पर कप्तानगंज सीएचसी के डॉक्टर ने उसकी मेडिकल जांच की। मेडिकल के दौरान होमगार्ड वहां भी डॉक्टर पर धौंस दिखाता रहा। इस संबंध में कप्तानगंज के एसओ चौथीराम यादव का कहना है कि होमगार्ड का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में होमगार्ड के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें