फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वाणिज्य कर अधिकारी के पास से चरस बरामद

Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। नेशनल हाइवे पर गाजीपुर स्थित पुराने वाणिज्य कर बैरियर के पास फर्जी वाणिज्य कर अधिकारी बनकर वसूली कर रहे एक युवक से पुलिस ने चरस बरामद किया है, जिसका वजन 1.425 किलोग्राम बताया जा रहा है।
विज्ञापन



पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस इस धंधे में लिप्त कुछ और लोगों की तलाश कर रही है।

बृहस्पतिवार की देर शाम तरयासुजान थानाक्षेत्र स्थित तमकुहीराज पुलिस चौकी क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर पर एक युवक फर्जी वाणिज्य कर अधिकारी बनकर इंदौर से पटना जा रही एक ट्रक का कागजात गलत बताकर रुपये मांग रहा था।

इसी दौरान चौकी प्रभारी तमकुहीराज हरेंद्र मिश्र, कांस्टेबल वंशनारायण गोंड और कांस्टेबल अरुण राय पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास चरस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उसका वजन एक किलोग्राम 425 ग्राम था। पुलिस ने आरोपी नासीर निवासी गाजीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें