फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस मिली गायब प्रापर्टी डीलर की गाड़ी

Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहे के पास लावारिस खड़ी लग्जरी गाड़ी गोरखपुर से गायब प्रापर्टी डीलर संजय यादव की है। सोमवार की दोपहर से ही प्रापर्टी डीलर लापता हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। गाड़ी मिलने की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के कजाकपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संजय कुमार यादव जमीन की खरीद-बिक्री का कार्य करते हैं। सोमवार की सुबह वह अपनी लग्जरी गाड़ी से कचहरी जाने के लिए घर से निकले थे। कारोबार में सहयोगी उनके चचेरे भाई राजीव यादव कचहरी में उनका इंतजार कर रहे थे। राजीव यादव की ओर से हाटा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार संजय जब एक बजे तक कचहरी नहीं पहुंचे तो उन्होंने उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन नंबर बंद था। करीब ढाई बजे संजय का मोबाइल ऑन हुआ और काल भी रिसीव हुई, लेकिन उधर से कोई आवाज नहीं आई। राजीव ने इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों के साथ अपने परिचितों को भी दी। मंगलवार को संजय के परिवार के एक परिचित हाटा की ओर जा रहे थे तो उन्होंने संजय की गाड़ी हाटा कोतवाली के महुआरी चौराहा के पास लावारिस हालत में देखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना राजीव को दी। सूचना मिलने पर राजीव और परिवार के अन्य लोग गाड़ी के पास पहुंचे और इसकी सूचना हाटा कोतवाली पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाली के एसएसआई अजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें