फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में बंद मिला गांव से गायब हुआ किशोर

Thu, 04 May 2017 11:41 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बोरे में बंद मिला गायब हुआ किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार (कुशीनगर)। बुधवार की देर शाम जंगल विशुनपुरा गांव से गायब 13 वर्षीय शुभम राज देर रात एक बोरे में झरही पुल के नीचे मिला। रात में ही सक्रिय हुई पुलिस ने उसे तलाश लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गांव निवासी दीपचंद्र गुप्ता का बेटा शुभम राज बुधवार की देर शाम गायब हो गया। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो घरवालों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसे अपहरण का मामला मानते ही तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे धोबीघाट के झरही पुल के नीचे किसी के रोने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां बोरे में बांधकर फेंका गया शुभम मिल गया। शुभम की खराब स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया।

शुभम ने बताया कि उसको गांव के ही एक व्यक्ति ने अपहृत कर बोरे में बांधकर फेंका था। इसके बाद रात में ही पुलिस ने आरोपी कमलेश गुप्ता और कृष्णा गुप्ता को पकड़ लिया। एसपी यमुना प्रसाद के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ शुभमराज के पिता दीपचंद्र गुप्ता की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें