पडरौना। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ रेप किए जाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप, पॉक्सो और हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इसमें एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। पीड़ित के पिता की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी बेटी सोमवार को दोपहर में पत्ता लाने खेत में गई थी। वहां दो व्यक्तियों ने पकड़ लिया।
उनमें से एक ने उसके साथ रेप किया। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय का कहना था कि मुकदमा दर्ज है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।