पडरौना/कसया। पडरौना नगर में शुक्रवार को सुबह कुछ देर तक हल्की आंधी के साथ हुई तेज बारिश के बाद देर शाम करीब सात बजे कुछ देर ओले भी पड़े। इस दौरान नगर के सड़कों पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर ओले के चोट से बचने से बचने की कोशिश की।
उधर, कसया में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किशोर को इलाज के लिए निजी वाहन से सीएचसी कसया पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गयी।
पडरौना नगर में शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे आंधी के साथ कुछ देर तेज बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। इससे पहले सुबह से ही बादल दिखाई दे रहे थे। शुक्रवार को शाम को फिर मौसम खराब हो गया।
पडरौना नगर व आसपास के कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ कुछ देर तक ओले पड़े। इस दौरान नगर की सड़कों पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। ओला पड़ने के बाद बारिश भी हुई।
उधर, कसया में शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे आयी आंधी और बारिश से बचने के लिए तरकुलावा थानाक्षेत्र के गांव बालपुर श्रीनगर निवासी 14 वर्षीय सतीश यादव बागीचे में एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गए।
इसी बीच पेड़ पर बिजली गिर गयी। जिसकी चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से तरह झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर जुटे लोगों ने इलाज के लिए किशोर को कसया सीएचसी पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।