फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका ने छात्रा को पीटा, नाम भी काटा

Sat, 27 Feb 2016 11:41 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थानाक्षेत्र के सेंदुरिया गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की पिटाई का आरोप एक अध्यापिका पर लगाया है। शिकायत करने पर छात्रा का नाम काट दिया गया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर अध्यापिका के विरुद्ध केस दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



सेंदुरिया निवासी धनेश यादव के मुताबिक उनकी सात वर्ष की बेटी अनामिका महुअवा गांव में संचालित एक निजी विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है।

धनेश के मुताबिक उनकी बेटी से बार-बार रुपये मांगे जाते थे। आरोप है कि रुपये नहीं दिए जाने पर शनिवार को एक अध्यापिका ने उनकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की, जबकि 22 फ रवरी को 17 हजार रुपये फीस जमा कर दिया था।

छात्रा के पिता का यह भी कहना है कि जब इसकी शिकायत लेकर प्रबंधक के पास पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने उल्टे उन्हीं पर नाराजगी व्यक्त की और छात्रा का नाम काटकर विद्यालय से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में एसओ जितेंद्र यादव का कहना था कि जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें