फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम हटाते वक्त चौकी प्रभारी पर हमला

Thu, 19 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। ग्राम प्रधानों और सदस्यों के लिए दूसरे चरण के नामांकन के दौरान रास्ता खाली कराने गए तमकुहीराज चौकी प्रभारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने चौकी प्रभारी की रिवाल्वर भी छीनने की कोशिश की। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन

खुद को घिरते देख हमलावर भागने लगे। लोगों ने उनमें से दो व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस लगी है। तमकुही ब्लॉक में बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन हो रहा था। काफिले के साथ प्रत्याशियों के नामांकन स्थल पर पहुंचने के कारण वहां जाम लग गया था।
शिवमंदिर के पास लगे जाम को चौकी प्रभारी हटवा रहे थे। इसी दरम्यान ग्राम प्रधान पद के एक और प्रत्याशी का काफिला पहुंच गया। उन लोगों को रोकते समय चौकी प्रभारी का डंडा एक वाहन के शीशे से टकरा गया। इसके बाद गाड़ी में बैठे लोगों ने चौकी प्रभारी पर हमला कर दिया। उन व्यक्तियों ने चौकी प्रभारी का रिवाल्वर भी छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

लोगों के बीचबचाव करने के कारण वे व्यक्ति अपने मंसूबे में सफल नहीं हुए। तब तक एसओ सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। कुछ आरोपी तो भाग निकले, लेकिन चार पहिया वाहन का चालक और एक अन्य व्यक्ति पकड़ लिया गया।
मौके पर एसडीएम तमकुहीराज आयुष कुमार चौधरी, सीओ श्रीशचंद्र, तहसीलदार रामसुधार, नायब तहसीलदार अजय शाही सहित पुलिस और प्रशासन के कई लोग पहुंच गए थे।
पकड़े गए व्यक्तियों को तरयासुजान थाने पर ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की। इस संबंध मेें सीओ तमकुहीराज का कहना था कि आरोपी बिहार के निवासी हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें