पटहेरवा। थानाक्षेत्र के महुअवा गांव में शुक्रवार की रात खटपट की आवाज सुनकर जगे परिवार के सदस्यों को चोरों ने मारपीट कर नकद, आभूषण और अन्य सामान लेकर भाग गए। चोरों ने एक अन्य गांव काजीपुर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोरी की इन दोनों घटनाओं में दोनों घरों से 14 हजार रुपये नकद, आभूषण, कपड़े आदि चुरा ले गए। थानाक्षेत्र के महुअवा गांव निवासी रामप्रसाद कुशवाहा के घर में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे चोर घुस गए।
इसी बीच आवाज सुनकर घर में सो रही एक महिला की नींद खुल गई। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो चोर मारपीट कर चार हजार रुपये नकद, आभूषण, अटैची आदि लेकर भाग गए।
महिला ने बताया कि चोरों की संख्या पांच थी। शनिवार को सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान अटैची गांव के बाद हाइवे के पास एक खेत में मिली। चोरी की दूसरी घटना काजीपुर गांव में हुई।
काजी अदील अहमद के अनुसार घर के पीछे पक्की चहारदीवारी है। चोर पीछे से अंदर घुसे और घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, जेवर आदि लेकर भाग गए।
चोरों ने घर के टीवी को पटककर तोड़ दिया। कमरे में कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। सुबह चार बजे जब नींद खुली घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सुबह पुलिस मौके पर गई थी। चोरी के मामले की जांच की जा रही है।