फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूई भरे ट्रक में स्पार्किंग से लगी आग

Wed, 29 Jun 2016 12:00 AM IST
Kushinagar 
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह नगर के मेनरोड से तिलकचौक की ओर आ रहे रूई से भरे ट्रक में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह नगर के मेनरोड से तिलकचौक की ओर आ रहे रूई से भरे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि लोग घबरा गए। गली तंग होने के कारण धुएं से भर गई। इससे लोगों का दम घुटने लगा, जिससे मुहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई बार फोन करने के बावजूद पुलिस, अगिभनशमन दस्ता और बिजली विभाग का फोन रिसीव नहीं हुआ। लोगों ने दौड़कर कोतवाली में इसकी जानकारी दी। तब तक चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए जलते ट्रक को तंग गली से निकालकर तिलक चौक पहुंचाया और खुद नीचे उतर आया। लोगों की सक्रियता और अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


ओमप्रकाश चौरसिया की पडरौना नगर के तिलक चौक पर रजाई-गद्दे, रुई आदि की दुकानें हैं। मंगलवार की सुबह तकरीबन छह बजे ट्रक से उनकी रुई लाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मेनरोड पर ही ऊपर से गुजर रहे जर्जर तारों के संपर्क में आने से स्पार्किंग होने लगी, जिससे ट्रक में आग लग गई। इस तंग गली में ट्रक अभी कुछ ही दूर आगे बढ़ा था कि उसमें आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से पूरी गली भर गई। दम घुटने के कारण लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और शोर मचाने लगे। यह देख चालक ने ट्रक को तिलक चौक पर खाली जगह देखकर खड़ा कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इसकी सूचना कोतवाली पुलिस, 100 नंबर, फायर ब्रिगेड 101 और हाइडिल के सीयूजी नंबर 9453047824 को देने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। 

आस-पास मौजूद लोगों ने कोतवाली में जाकर सूचना दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड का दस्ता और जलकल से पानी का टैंक भेजा गया। लोगों ने खुद ही टैंक के पानी से ट्रक की आग बुझाने की कोशिश की। दमकल का पानी खत्म हो जाने पर दोबारा लौट गया और दोबारा पानी लेकर पहुंचा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। पूरे सड़क पर रुई ही रूई थी। ट्रक के आस-पास के खोमचे भी आग की लपटों से झुलस गए थे। इस दरम्यान तिलक चौक होकर आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था।डायवर्ट कर दिया गया था। आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें