कसया। प्रदेश के कृषि, चिकित्सा एवं शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बे के गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर नाराजगी जताई। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
सपा नेता प्रेम प्रकाश दुबे की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने कसया बस स्टेशन परिसर में बैठक की। इस बैठक में सपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री के समर्थन में मजबूती से डटे रहने का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ता बस स्टेशन परिसर से प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक पर पहुंचे, जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरीश राणा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होना चाहिए और अपर मुख्य अधिकारी को निलंबित किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस दौरान योगेंद्र पटेल, अखिलेश सिंह, जितेंद्र राय, विनय प्रताप राव, अंबुज गुप्ता, अखिलेश सिंह, अख्तर, राजन सिंह, हजरत अंसारी, रमाशंकर राव, देवेंद्र सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, अब्दुल खालिद, सद्दाम, जाकिर, शैफ, जहांगीर, समीर, छोटे खान, विजय कुमार, रहमत अंसारी, रहमान, शकील अहमद, सलमान आलम आदि मौजूद रहे।