फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के भाई ने ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की

Tue, 02 Aug 2016 11:11 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा की तरफ से मंत्री राधेश्याम सिंह को मां की गाली देते हुए वायरल हुए ऑडियो टेप के मामले में मंगलवार को मंत्री के भाई घनश्याम सिंह ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घनश्याम ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर मंत्री समेत पूरे परिवार की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को मंत्री राधेश्याम सिंह और एएमए उमेश पटेल के बीच फोन पर हुई वार्तालाप का ऑडियो टेप वायरल होने के बाद सोमवार को एक और ऑडियो टेप वायरल हुआ था। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा अपने किसी कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान मंत्री राधेश्याम सिंह को लगातार मां की गाली देते हुए सुने जा रहे हैं। इस दूसरे टेप के वायरल होने के बाद मंत्री के समर्थकों में खासी नाराजगी है। मंगलवार की शाम को मंत्री राधेश्याम सिंह के भाई घनश्याम सिंह कई समर्थकों के साथ एसपी दीपक कुमार भट्ट से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में घनश्याम सिंह ने लिखा है कि हरीश राणा के इस कृत्य से वे मानसिक और सामाजिक रूप से मर्माहत हैं। इसके चलते परिवार की मान सम्मान और प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। राणा ने जानबूझकर दुर्भावना से प्रेरित होकर मेरे भाई समेत परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। घनश्याम सिंह ने आरोपी हरीश राणा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच भी एएसपी लालसाहब यादव को सौंप दी गई है। सभी मामलों की शीघ्र जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें