फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 25 Apr 2018 12:01 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
बाप काे पीटता बेटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना।  सगा बेटा बुजुर्ग पिता को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीट रहा है। इसका वीडियो सोमवार की रात से ही वायरल हो रहा है। मामला पडरौना नगर के ही नौका टोला मुहल्ले का है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेजा गया। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर न मिलने की वजह से पुलिसने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नगर के नौका टोला निवासी बुजुर्ग की मानसिक हालत ठीक नहीं है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया है कि बुजुर्ग को एक विशाल पेड़ में रस्सी से बांधा गया है। एक युवक बुजुर्ग को लात-घूसे और चप्पल से पीट रहा है। एक अन्य युवक बुजुर्ग को बचाने के लिए छुड़ाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन आरोपी उसे वहां से हटा दे रहा है। पिटाई कर रहा युवक बुजुर्ग के चेहरे, पेट सहित शरीर के कई अन्य हिस्सों पर मार रहा है। हालांकि आरोपी बेटे की तरफ से यह भी बताया जा रहा है कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह किसी को भी पीट देने, ईट-पत्थर फेंकने और अपशब्द कहने के चलते विवाद का सबब बन जाते हैं। इस संबंध में पडरौना के कोतवाल विजयराज सिंह का कहना है कि नौका टोला मुहल्ले के इस बुजुर्ग का नाम हत्थे अंसारी है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसके भाई ने कुछ वर्षों से उसे अपने साथ रखा था। करीब डेढ़ साल से उसे बांधकर रखते थे, लेकिन न तो बुजुर्ग स्वस्थ हुआ और न ही उससे कुछ हासिल हो पाया। इसलिए भाई ने बुजुर्ग को उसके दोनों बेटों के हवाले कर दिया। कोतवाल के मुताबिक सोमवार की शाम को उसने अपनी बेटी को चाकू लेकर दौड़ा लिया था, जिसकी वजह से घरवालों ने उसे पुन बांध दिया था। पिटाई से घायल बुजुर्ग को पुलिस ने सदर अस्पताल में भेजवाकर इलाज कराया। उसके बाद बुजुर्ग को घर लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें