फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, महिला समेत 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में पथराव, महिला समेत 9 घायल
विज्ञापन

मीरापुर।
मोहल्ला नमक मंडी में वलीमे के दौरान कुछ युवकों द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। हमले में महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। हमले की दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मोहल्ला नमक मंडी में एक युवक के निकाह के बाद उसके घर पर वलीमा चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने कार्यक्रम में आई महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के कहासुनी और गाली गलौच के बाद लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। झगड़े के दौरान वलीमे में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हमले में दोनों पक्षों की ओर से महिला गुलशन, इकबाल, इमरान, महमूद, गुलजार, अरशद, जुल्फिकार, अमीर आजम, दानिश आदि घायल हो गए। घायलों में महमूद, गुलजार को जानसठ सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें