फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ झोपड़ियां जलीं

Fri, 11 Mar 2016 10:40 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा थानाक्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव झोपडि़यां जलने से लोगों की गृहस्‍थी उजड़ गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। कच्ची शराब बनाते समय भड़की चिंगारी से खड्डा थानाक्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव में शुक्रवार को दोपहर में भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आसपास की साठ झोपड़ियां आ गईं और उसमें रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


शाम तक काफी कोशिश के बाद आग पर काबू किया जा सका।  खड्डा थानाक्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव में शुक्रवार की दोपहर में गोविंद के घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

गोविंद की झोपड़ी में मौजूद लोग शोर मचाते हुए किसी तरह से जान बचाकर भागे। इसकी चपेट में आसपास मौजूद करीब 60 झोपड़ियां आ गईं। गांववालों के अनुसार गांव के एक व्यक्ति की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने कच्ची शराब बनाने के भट्ठी जला रखी थी।
विज्ञापन


इसी से चिंगारी निकली और देखते ही देखते ही आसपास मौजूद करीब साठ झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। पहले राजमंगल के घर के टाट में आग पहुंची और इसके बाद गोविंद का घर भी चपेट में आ गया। आग से गोविंद, दिलीप, इंदू, लक्ष्मण, जीउत, लालमन, चोकट, राकेश, अमदली, बिंदु, जितेन्द्र सहित करीब 60 लोगों के घरों में रखे नकदी सहित अनाज, आभूषण, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए।

झोपड़ियां जल जाने से लोग खुले आसमान में रहने के लिए विवश हो गए हैं। उधर, जानकारी मिलने पर देर से पहुंचे दमकल पर मौजूद अग्निशमन विभाग के जवान आग बुझाने में जुट गए। थानाध्यक्ष नवीन सिंह भी पुलिस के साथ आग बुझाने में सहयोग करने में जुट गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें