फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक-युवतियां नेपाल पुलिस के सुपुर्द

Fri, 11 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदेहास्पद हालत में क्षेत्र में घूम रहे नेपाल के दो युवक और दो युवतियों को पुलिस ने पकड़कर रीड्स संस्था के माध्यम से नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नेपाल पुुलिस ने चारों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


नेपाली युवक अनिल (22) और आकाश (16) कंचनपुर निवासी दो नेपाली युवतियों के साथ चकरपुर (ऊधमसिंह नगर) मेला घूमने आई थीं। घर वापसी में बनबसा स्थित आमबाग के पास किसी बात पर उनका कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हो गया। कथित तौर पर बताया गया कि नेपाली युवक और युवतियों की कुछ स्थानीय युवकों ने पिटाई कर दी थी।

सूचना पर जब तक पुलिस घटना स्थल पहुंचती स्थानीय युवक फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि नेपाली युवक और युवतियों को रीड्स संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार के विवाद की सूचना नहीं है, नहीं नेपाली युवक और युवतियों ने थाने में किसी तरह की तहरीर दी है। सुरक्षा के तहत उक्त नेपाल निवासी युवक, युवतियों को रीड्स संस्था के माध्यम से नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें