फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में खुदकुशी को आमादा हुईं दो सगी बहनें

Wed, 10 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही घर में ब्याही गई दो सगी बहनें घरेलू विवाद को लेकर मंगलवार को खुदकुशी करने पर आमादा हो गईं। दोनों ने अपने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल गिराकर आग लगाने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन तब तक पुलिस को भनक लग गई। पुलिस के हस्तक्षेप से एक बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र की इन सगी बहनों की शादी बगल के गांव में दो सगे भाइयों से हुई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह दोनों बहनों में भोजन बनाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों खुदकुशी करने और उसका इल्जाम एक-दूसरे पर लगाकर फंसाने पर आमादा हो गईं। दोनों ने अपने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगीं। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को आत्महत्या करने से रोका।

इस संबंध में समऊर बाजार चौकी इंचार्ज रामंचद्र सिंह का कहना था कि सूचना मिलने पर मौके पर गया। दोनों महिलाओं के पिता को बुलाया गया। उनमें से एक को उसके पिता के साथ मायके भेजकर विवाद शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें