फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

­दिनदहाड़े मंदिर से चांदी की मूर्ति चोरी

Sat, 16 Apr 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली के पटना मिश्रौली गांव के हनुमान मंदिर से शनिवार को दिन में हनुमानजी की चांदी की एक छोटी मूर्ति चोरी हो गई। पुलिस इस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


हाटा-देवरिया मार्ग पर हनुमानजी का मंदिर है। मंदिर में फरवरी माह में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति की ओर से चांदी की एक छोटी मूर्ति दान की गई थी।


उसे भी मुख्य मूर्ति के बगल में स्थापित कर दिया गया था। शनिवार को पटना गांव निवासी पुजारी बालकृष्ण बाबा प्रतिदिन की तरह पूजा पाठ करने के बाद 10 बजे घर चले गए। करीब तीन बजे जब वह वापस मंदिर पर आए तो देखा कि चांदी की छोटी मूर्ति गायब है।
विज्ञापन


शोर करने पर आसपास के लोग वहां जुट गए। लोग आशंका जता रहे हैं कि कोई दर्शन के बहाने मंदिर में आया होगा और घटना को अंजाम दे दिया होगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नही दी गई थी। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें