फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी सड़क पर पलटी, एक की मौत, 12 घायल

Sat, 16 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थली-तत्तापानी सड़क पर शनिवार को बदरैल गांव के पास पिकअप जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत गई जबकि चालक समेत 12 लोग घायल हो गए। पिकअप सवार रियोग गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरौर गांव जा रहे थे। घायलों को सुन्नी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 15 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे थली-तत्तापानी सड़क पर बदरैली गांव के पास पिकअप सड़क पर पलट गई। गाड़ी में चालक समेत 13 लोग सवार थे जिसमें तीन पुरुष और दस महिलाएं शामिल थी। सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए सरौर गांव जा रहे थे। हादसे में सुन्नी तहसील के रियोग गांव निवासी फौज राम की मौत हो गई। जबकि घायलों में चालक रियोग गांव निवासी पवन कुमार, मुन्नी लाल, दिलीप, विमला देवी, दशोदा देवी, कौशल्या, वंशिका आदि शामिल है। गंभीर रूप से घायल वंशिका को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में मृतक फौज राम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें