फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसे किशोर की मौत

Fri, 22 Apr 2016 11:30 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटने से लगी आग में झुलस कर घायल महफूज की मेडिकल कॉलेज में मौत होने पर रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। सिलिंडर फटने और आग लगने से घायल छह लोगों में से एक किशोर की बृहस्पतिवार को देर शाम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसके साथ ही बीते शनिवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव निवासी जमालुद्दीन के यहां गैस सिलिंडर फटने की घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई। अन्य घायलों का इलाज हो रहा है, जिसमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के छहूं गांव निवासी जमालुद्दीन का 12 वर्षीय बेटा महफूज कुछ पकाने के लिए गैस सिलिंडर का रेग्यूलेटर खोलकर माचिस ढूंढ़ने लगा था। जैसे ही उसने आग जलाने की कोशिश की, सिलिंडर फटने के साथ ही आग लग गई थी। आग में फंसे 12 वर्षीय महफूज को बचाने गए नसरुद्दीन, रंजीत मिश्र, हैसुन, खुशियल, कलामुद्दीन गंभीर रूप से झुलस गए थे।

इसमें नसरुद्दीन की जिला अस्पताल में ही मौत हो गई थी। अन्य लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इस बीच बृहस्पतिवार को तीन बजे महफूज को उसके पिता लेकर घर आ गए। साथ में हैसुन और कलामुद्दीन भी आ गए।
विज्ञापन


यहां शाम पांच बजे के करीब हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर महफूज को फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां बृहस्पतिवार को ही देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें