दुदही। साइबर अपराधियों ने सेवरही के स्टेट बैंक के एक खाते से पौने दो लाख रुपये की आनलाइन खरीददारी कर ली है। खातेदार को इसकी जानकारी हुई तो वह सन्न रह गया। खातेदार ने बैंक प्रबंधन व पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी देते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरी जगदीश निवासी महेश गुप्ता विदेश गए थे। बीते अक्टूबर माह में वह छुट्टी लेकर घर आए थे।
सेवरही कस्बे के स्टेट बैंक में उनका खाता है। महेश के अनुसार दो दिन पहले वे खाते से रुपया निकालने गए तो उनके खाते से करीब पौने दो लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। खाते का डिटेल निकाला तो एक नवम्बर से 20 नवम्बर के बीच ऑनलाइन खरीददारी कर ये रुपये निकाले गए हैं। साइबर क्राइम के शिकार महेश ने एसओ को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है।