फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत तोड़ते समय पांच मजदूर घायल

Sat, 20 Feb 2016 11:16 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/कुबेरस्थान। कसया थानाक्षेत्र के बैजनाथपुर गांव की जर्जर मस्जिद की छत तोड़ते समय अचानक मलबा गिर गया। छत तोड़ रहे पांच मजदूर मलबे में दबने के कारण घायल हो गए।
विज्ञापन


गांववालों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज हुआ। सूचना मिलने पर एसडीएम कसया और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। बैजनाथपुर गांव में काफी पुरानी मस्जिद थी।

नमाजियाें की सुरक्षा के मद्देनजर जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। दीवारें और पिलर तैयार हो जाने के बाद नई छत ढालने के लिए शनिवार को उसकी छत तोड़ी जा रही थी। इस काम में पांच मजदूर लगाए गए थे। सुबह तकरीबन आठ बजे छत तोड़ते समय उसका पूरा मलबा भरभराकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


नतीजतन छत पर काम कर रहे मजदूर भी मलबे के साथ गिर पड़े। मलबे में दबे रहमान उम्र 40 वर्ष, तबारक 22 वर्ष, रियासत 55 वर्ष, इंताफ  50 वर्ष और मुबारक 30 वर्ष के चीखने चिल्लाने पर लोग जुट गए और घायल मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज हुआ।


मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी मजदूर खतरे से बाहर हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ तमकुही श्रीचंद्र आदि ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें