फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयज स्कूल में छह लाख से बनेगा बाक्सिंग रिंग

Sat, 20 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में चार लाख रुपये की लागत से निर्मित हाल का उद्घाटन किया। उन्होंने स्कूल में छह लाख रुपये की लागत से बनने वाले बॉक्सिंग रिंग का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन


सोहन लाल ठाकुर ने स्कूल में निर्मित किए जाने वाले बाक्सिंग रिंग के लिए विधायक निधि से  तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बोर्ड द्वारा मार्च 2015 की वार्षिक परीक्षा में मेरिट में आए 12 छात्रों को प्रति छात्र एक-एक हजार रुपये तथा दो विद्यार्थियों को हॉकी तथा बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25-25 सौ रुपये प्रदान किए।

उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर पूनम शर्मा, हेमंत शर्मा, निक्कूराम सैणी व अजय शर्मा, मुधमति व सुशील पुंडीर व मोहिंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें