फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेरहा मंगलपुर में आग लगने से 24 घर जले

Mon, 21 Mar 2016 11:25 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा बाजार। सोमवार की दोपहर पडरौना कोतवाली अंतर्गत पटेरहा मंगलपुर गांव में आग लगने की वजह से 24 घर जल गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग पहुंचे लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था।
विज्ञापन


दोपहर के लगभग एक बजे पटेरहा मंगलपुर गांव के जोधन की झोपड़ी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। तेज धूप और हवा के थपेड़ों की वजह से आग ने देखते ही देखते आसपास के रामप्यारे, सुदामा, नारायण, जोधा, राजकुमार, रामदरश, गुड्डू, धर्मेंद्र, मुन्ना, हरीश, वीरेंद्र, शैलेंद्र, नागेंद्र, ध्रुव, प्रसाद, रामेंद, राजेंद्र राय, जियन, गिरिजेश, खलील, बटखरी, इस्तेयाक, इम्तियाज, दीपचंद के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

शोर मचा तो गांव के लोग जुटे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय और फायर ब्रिगेड पहुंचा। फायर ब्रिगेड काफी देर बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली, लेकिन तब तक 24 घर नष्ट हो चुके थे।
विज्ञापन


अग्निपीड़ित मुन्नी ने बताया कि उन्होंने घर बनवाने के मकसद से डेढ़ लाख रुपये रखे हुए थे, जो आग में स्वाहा हो गए। पटेरहा मंगलपुर में आग लगने की सूचना के बाद नायब तहसीलदार निशा श्रीवास्तवा, कानूनगो व्यंकटेश्वर मिश्र और लेखपाल पहुंचे।

नायब तहसीलदार ने पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता राजेश जायसवाल ने पहुंचकर अग्निपीड़ितों में खाद्य सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें