एसपी पर चप्पल फेंकने के बाद चर्चा में आई थी।
- फोटो : अमर उजाला
खड्डा । हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पथलहवा की रहने वाली साबिरा बेगम खड्डा तहसील दिवस में तत्कालीन एसपी पर चप्पल फेंकने के बाद चर्चा में आई थी। ग्रामसभा बुलहवा के पथलहवा टोले की रहने वाली साबिरा 15 वर्ष पहले गांव की प्रधान चुनी गई थीं।
गांव के कोटे की दुकान के विवाद को लेकर खड्डा ब्लॉक पर पहुंचकर इसने हंगामा किया था। उसके बाद ब्लॉक के कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए थे। साबिरा का जमीन संबंधी विवाद गांव के कुछ लोगों से है।
इस प्रकरण में दोनों तरफ से केस दर्ज है। साबिरा विपक्षियों पर कार्रवाई कराने की मांग लेकर सात अप्रैल 2015 को खड्डा तहसील दिवस में तत्कालीन एसपी ललित कुमार सिंह के ऊपर चप्पल फेंकी थी। उस वक्त वहां तत्कालीन डीएम लोकेश एम सहित कई अधिकारी मौजूद थे, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
इतना ही नहीं साबिरा अपने चार पहिया वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर घूमती रही। उसके विरुद्ध खड्डा थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा तुलस्यान के पति राजू तुलस्यान ने तहरीर दी थी, तब भी तत्कालीन एसओ अतुल कुमार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नए डीएम शंभू कुमार के कार्यभार संभालने के बाद छह अप्रैल 2016 को खड्डा में तहसील दिवस के दौरान भी साबिरा पहुंची थी। उसके पहुंचते ही पूरा तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया था। महिला पुलिस सहित कई थानों की पुलिस बुला ली गई थी। उसके तहसील सभागार में दाखिल होने से पहले ही सभी के चप्पल निकलवा लिए गए और सभागार से बाहर ही रोक लिया गया था।