फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 21 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों के बारे में जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाटा कस्बे में 15 दिन पहले मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी के 21 मोबाइल और रीचार्ज के साथ पकड़े गए दो व्यक्तियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


एसपी राजू बाबू सिंह ने मंगलवार को बताया कि हाटा कस्बे की मोबाइल की एक दुकान से 28 जनवरी की रात मोबाइल व रीचार्ज कूपन आदि चोरी हो गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार की सुबह करीब सवा सात बजे दो व्यक्तियों को हाटा कोतवाली पुलिस ने कप्तानगंज चौराहे से गिरफ्तार किया। व्यासमुनि सिंह और अनिल सिंह नाम के इन दोनों व्यक्तियों के पास एक कट्टा, दो कारतूस और 21 मोबाइल व रीचार्ज कूपन बरामद किया गया। एसपी के अनुसार पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने बताया कि बरामद मोबाइल कस्बे की एक दुकान से 28 जनवरी को चोरी किया था।
  
इनकी गिरफ्तारी में हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह, एसएसआई विकास यादव, आरक्षी धनंजय राय, संदीप यादव, कमलेश सिंह और अमित कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें