फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगहा पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

Wed, 03 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। बगहा पुलिस ने डकैती की तैयारी कर रहे दो बदमाशों को पकड़कर उनके पास से हथियार बरामद किया है। हालांकि गिरोह का सरगना और अन्य बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


इस गैंग का सरगना नक्सली वारदात में भी शामिल रहा है। बिहार के बगहा इलाके में पुलिस ने मंगलवार की आधी रात के बाद गुप्त सूचना पर लौकरिया थानाक्षेत्र के बकुली खम्हौरा गांव में छापा मारा।


उस दौरान करीब छह बदमाश यहां जुटे थे। उनमें से छोटे मियां, निवासी मेघवल मठिया थाना रामनगर बिहार और सत्येंद्र निवासी मोहम्मदपुर थाना चंठी जिला नालंदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



इनके पास से बंदूक और कई कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक इनका सरगना राजेंद्र राम उर्फ राजेंद्र मास्टर उर्फ सिपाही राम अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा।


राजेंद्र नक्सली वारदात में जेल जा चुका है। बगहा के एसपी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश पहले भी लूट और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जेल जा चुके हैं। इस गिरोह के सरगना राजेंद्र सहित अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें