टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
जटहां बाजार(ब्यूरो)। नशे की धुन में साथी को पेशाब पिलाने वाले मनबढ़ को सजा देने वाली ‘पंचायत’ ने भी तहजीब और मर्यादा को दरकिनार कर दिया। पंचों ने आरोपी को जबरन पेशाब पिलाकर गुस्सा उतारा। चर्चा गहराने के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है।
कंठीछपरा गांव निवासी एक व्यक्ति पुर्नहां गांव के एक परिचित के साथ शनिवार की शाम शराब पीने गया था। कंठीछपरा गांव के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जब वह नशे में हो गया तो उसके साथी ने उसे शराब की जगह पेशाब पिला दी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत रविवार को थाने पर की थी। कार्रवाई नहीं होने पर इस मामले में सोमवार को कुछ लोग मामले के निपटारे के लिए जुटे। ‘पंचायत’ में दोनों लोगों ने अपना-अपना पक्ष रखा। एक व्यक्ति अपनी जिद पर था कि उसे शराब की जगह पेशाब पिलाई गई तो आरोपी इस बात से इंकार करता रहा।
दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद पंचायत ने ‘खून का बदला खून’ वाली शैली में आरोपी को पेशाब पिला देने का फरमान सुना दिया। फरमान पर फौरन अमल भी कराया गया। मनमानी पंचायत के शिकार शख्स ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जटहां बाजार के एसओ राणा राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। कंठीछपरा गांव की प्रधान कुसुम्ही देवी का कहना है कि उन्हें न तो इस मामले की कोई जानकारी है और न ही पंचायत बैठने की सूचना दी गई।