फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा किनारे मिले महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त  

Tue, 17 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवहा नदी किनारे कूड़े के ढेर में मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने डीसीआरबी के जरिए आसपास के जिलों को महिला के फोटो भिजवाए हैं। 
विज्ञापन

सोमवार देर शाम देवहा नदी के पास कूड़े के ढेर से 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला था। मुंह पर चोट के निशान थे। इससे महिला की हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका है। शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। रात में ही कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक बनी कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों से संपर्क किया और शव के फोटो दिखाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। नौगवां पकड़िया गांव के लोगों से भी अब संपर्क साधा जा रहा है, ताकि शिनाख्त हो सके। इसके अलावा आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। शहर कोतवाल भरत गौतम ने बताया कि शव की शिनाख्त के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें