फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में एक की मौत, सात घायल

Sun, 01 Jan 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। चार की हालत चिंताजनक देखते हुए एक को मेडिकल कॉलेज और शेष तीन को जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। पहली दुर्घटना कसया थाना क्षेत्र के गांव झुंगवा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर सुबह 11 बजे हुई। तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क पार कर रहीं रामकोला थाना क्षेत्र की अर्चना राय (18) को टक्कर मारकर  घायल कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

 
दूसरी दुर्घटना हेतिमपुर स्थित क्रॉसिंग के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हाटा कोतवाली के गांव अहिरौली तुलादास की रंजना देवी (35) एवं पति रमेश गोंड (40) की कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी अखिलेश गुप्ता की बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए। तीसरी दुर्घटना पुराना फ ाजिलनगर मार्ग पर पटहेरवा थाना के गांव धनहां निवासी गोपाल राय (65) के साथ हुई। वह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं कसया-देवरिया मार्ग पर बटेसरा मोड़ के समीप दोपहर करीब तीन बजे दो बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुआरी गांव निवासी शक्तिपाल (23) के साथ सवार चेतन (22) और रामकोला थानाक्षेत्र के गांव टेकुआटार निवासी रोहित वर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी कसया भेजवाया गया, जहां पर चिकित्सक ने शक्तिपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि चेतन को जिला अस्पताल और रोहित वर्मा की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज रेफ र कर दिया। हादसों में घायल अर्चना, रंजना देवी को जिला अस्पताल रेफ र किया गया।'

दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर
कप्तानगंज-हाटा मार्ग पर मदरहां गांव के सामने रविवार शाम करीब पांच बजे बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इसमें साइकिल सवार कुंदन सिंह निवासी फर्द मुंडेरा उम्र 18 वर्ष घायल हो गए। उन्हें मथौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक सवार भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


ट्रक और कार की टक्कर, चार घायल
रविवार की सुबह ट्रक और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया। पंजाब के भवानीगढ़ संगरूर निवासी एक व्यक्ति अपनी कार से पटना किसी धार्मिक आयोजन में जा रहे थे। हाटा कोतवाली के गांव पगरा के सामने ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। कार में सवार 34 वर्षीय सुखचैन, 42 वर्षीय कमरजीत कौर, 23 वर्षीय चरनजीत कौर और 35 वर्षीय कुदरत घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें