फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पशु तस्करों ने किया हमला

Sun, 01 Jan 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
हनुमानगंज और खड्डा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी धड़ल्ले से जारी है। शनिवार की रात पशु तस्करों के वाहन का पीछा कर रहे राष्ट्रीय गो रक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं पर तस्करों ने गोलबंद होकर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। पशु तस्करों ने कार्यकर्ताओं के चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए। इस संगठन के कार्यकर्ता कई बार पशुओं को पुलिस के हवाले कर चुके हैं। क्षतिग्रस्त वाहन रविवार को पुलिस के सहयोग से खड्डा लाया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय गो रक्षा सेवा संघ के मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें और उनके सहयोगियों को सूचना मिली थी कि महराजगंज जिले के चिरैयाकोट से पशुआें को वाहन पर लादकर तस्कर खड्डा क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रास्ते गुजरने वाले हैं। शनिवार की रात में सड़क पर बैरिकेडिंग करके वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्करों का वाहन नहीं रुका। इसके बाद गो सेवा के लोग कार से तस्करों के वाहन का पीछा करने लगे।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक लगभग बीस किलोमीटर तक खड्डा और हनुमानगंज थाना की सीमा में पीछा करते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। तस्करों ने देखा कि कार्यकर्ता उनके पीछे पड़े हैं तो उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया। करीब 12 लोगों ने खड्डा क्षेत्र के डोमनपट्टी गांव के पास इन लोगों को घेर लिया और पीटने लगे। किसी तरह से जान बचाकर कार्यकर्ता खेतों में भागे। इसके बाद हमलावरों ने इनके वाहन को कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह खड्डा पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय गो रक्षा सेवा संघ ने पशु तस्करों को पकड़ने में कई बार मदद की है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है। इस संबंध में प्रभारी एसओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें