फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी रिमांड पर

Fri, 15 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। एक माह पहले फातिमा नाम की महिला की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस उसके पति को रिमांड पर लेकर खड्डा आई।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में थी, लेकिन उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।


खड्डा कस्बे में रहने वाली फातिमा पांच बच्चों की मां थीं। उनका पति यूनुस पंजाब में रहकर काम करता था और उसने दूसरी शादी भी कर ली है।

यूनुस धीरे-धीरे अपनी पहली पत्नी फातिमा से दूरी बना लिया था। बच्चाें की परवरिश में पति का सहयोग नहीं मिलने पर वह खुद ही मेहनत मजदूरी करने लगी थी।

साथ ही पति से अपना हक लेने के लिए प्रयास भी करती रही। उन्हाेंने अपनी बड़ी बेटी की शादी तय कर दी थी और यूनुस पर शादी का खर्च उठाने का दबाव बना रही थी। पत्नी के गलत संबंध के संदेह और शादी के खर्च के बढ़ते दबाव के कारण उसने कुछ लोगाें के साथ मिलकर फातिमा की हत्या कर दी और भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस उसे पकड़ने में लग गई थी। लेकिन यूनुस ने कुछ दिन पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण करते हुए अपराध स्वीकार कर लिया और जेल भेज दिया गया था।

पुलिस उसे रिमांड पर लेकर शुक्रवार को खड्डा पहुंची और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। इस संबंध में सीओ खड्डा गोरखनाथ का कहना है कि हत्या के आरोप में यूनुस को रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन



निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है, तफ्तीश जारी है। मामले में कुछ और लोग भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें