फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के किनारे फेंकी हुई नवजात बच्ची मिली

Sun, 25 Oct 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हाटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पटना मिश्रौली और बाघनाथ गांव के बीच एक जगह पर एक नवजात बच्ची खेत में पड़ी मिली। शोर होने पर काफी संख्या में लोग वहां जुट गए।
बच्ची को पटना मिश्रौली की एक महिला ने पालन पोषण के लिए अपना लिया है। पटना मिश्रौली गांव की एक महिला हाटा कस्बे से बाजार कर नहर की पटरी के रास्ते वापस गांव लौट रही थी।
उसने देखा कि कुछ दूर आगे चल रहे एक बाइक सवार सड़क के किनारे कोई चीज रखकर तेजी के साथ आगे निकल गया। महिला जब उस जगह पर पहुंची तो उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने देखा वहां एक नवजात पड़ा हुआ था। कुछ ही देर में वहां कुछ और भी लोग जुट गए। महिला गांव में गई और शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग वहां जुट गए।
भीड़ में मौजूद पटना मिश्रौली गांव की एक महिला ने नवजात बच्ची को अपना लिया और उसे पालने पोषने के लिए अपने घर ले गई। बच्ची को अपनाने वाली महिला पहले से ही चार पुत्रों की मां है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें